शनिवार, 25 दिसंबर 2021

तुलसी महारानी

 *तुलसी मैया*

।। मैया रानी देना सुहाग अटल मेरी मांग है जब तक हो जीवन रहे उनका साथ मेरी मांग है ।।

हरे-भरे अंगना में छोटा सा बिरवा

 बड़े ही जतन से हम पूजन को लाए

 मैया तुलसी दया तुम बनाए रखियो लाज मेरी ओ मैया बनाए रखियो


 कार्तिक मास मा तुमै लगावे 

हाथ जोड़ मां शीश नवावें

 अटल सुहाग बनाए रखियो 

लाज मेरी ओ मैया बनाए रखियो


शालिग्राम से तुम्हें बिहावें 

लाल लाल चुनरी हम मैया को ओढ़ावें

 हाथों की मेहंदी रचाई रखियो 

लाज मेरी ओ मैया बनाए रखियो


 गोदी के ललना मां तुमही संवारै

मांग का सिंदूरा मां तुमहीं से पावें

 उमर शतक की बनाए रखिए 

लाज मेरी ओ मैया बनाए रखियो


 कोई ऋतु आवे कोई ऋतु जावे तुलसी महारानी से जीत ना पावे

 बाधा बच्चों की हटाए रखियो 

लाज मेरी ओ मैया बनाए रखिए


राधिका भंडारी©

ये बच्चे पंछी बन उड़ जाते हैँ

 कहीं पढ़ा था कभी घर थोड़ा सा बिखरा है तो रहने दो

 ये बच्चे पंछी बनके जल्दी ही उड़ जाते हैं 

यूं तो अब सिमटा सा रहता है घर

किनारे भी साफ कुछ ज्यादा ही नजर आते हैं 

पर वो जो झुंझलाते हुए सामान उठाने की यादें हैं 

वो पल पल बार-बार याद आते हैं 


घर में घुसते ही जो कोलाहल हो जाता था चालू 

अब कानों में अक्सर सन्नाटे चिल्लाते हैं 

यादों के आंचल में समेट लिए जो पल

अब मधुर सा संगीत गुनगुनाते हैं 


वो दिनभर की भागदौड़ और सारे कार्यकलाप‌‌ 

वो बच्चों की फरमाइशें कुछ अधिक ही व्यस्त कर जाते थे 

और अब वो वीडियो कॉल पर बच्चों को व्यंजन दिखाना 

खाते हुए आंखों को नम कर जाते हैं


मां तुम कितना परेशान हो जाती हो जल्दी से 

अब यही जुमले बच्चे सुनाते हैं 

पर दिनभर गुजरने के बाद शाम के वो पल 

बच्चों को देख कर मन को भर जाते हैं 


जीवन का यही है उसूल पंछी डाल छोड़ दूर कहीं उड़ जाते हैं 

जी भर कर करलो दुलार क्योंकि

 मां-बाप से दूर ये भी कहा वैसा अपनत्व पाते हैं 

भर दो इनमें पूरे संसार का प्यार

 क्योंकि घर छोड़कर परिंदे वापस कहां आ पाते हैं 

नई दुनिया नया बसेरा वो नई जगह पर ही तो बनाते हैं 

यही तो है जीवन क्रम ऐसे ही चलता जाता है ये

और हम आशीष से उनकी यात्रा का पथ सुगम बनाते हैं

© Radhika Bhandari