शुक्रवार, 29 मई 2015

नीलाभ

जैसे नीला नीलगगन हो
जैसे नीला हो दरिया 
नीले नीले पंख हो जैसे 
 जैसे  नीली हो नदिया
…… 
नीली नीली आँखों वाली 
नीला जैसे नीलकमल 
नील है जैसे इन्द्रधनुष में 
नील है गाय बड़ी चपल 
……।
नील निराला इतना सुन्दर 
रंग  फैला ये कितना विस्तृत 
नीलकंठ नीलाभ लिए है 
नीला रंग है कितना अद्भुत 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें